मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
बस खाई में गिरी, 38 की मौत
मृतकों में 17 महिलाएँ और 5 बच्चे भी
महाराष्ट्र के नासिक जिले के डिडोरी तालुका के वानी स्थित सप्तश्रृंगगढ़ में एक निजी बस के गहरी खाई में गिर जाने से उसमें सवार 17 महिलाओं और 5 बच्चों सहित 38 लोगों के मारे जाने का समाचार है। इस दुर्घटना में 40 यात्री घायल हुए हैं। मरने वालों में ज्यादातर लोग मुंबई निवासी हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एक निजी बस से कुछ लोग सप्तश्रृंगगढ़ के दर्शन कर लौट रहे थे। इसी बीच बस के चालक ने बस से अपना नियंत्रण खो दिया, जिससे वह अनियंत्रित होकर 450-500 फुट गहरी खाई में गिर गई। जब बस खाई में गिरी, ड्राइवर कूदकर भाग निकला।

इस दुर्घटना में घायलों को कलवान के उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस और अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पर पहुँच गए हैं।
और भी
मुंबई-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन में लूटपाट
पश्चिम बंगाल में बर्ड फ्लू का विस्तार
कांग्रेस को लगेंगे कई झटके
टिकैत के पुत्र घर पर कुर्की का नोटिस
थोड़े सहारे से बढ़ सकता है आनंद
भोपाल में तीन पाक जासूस गिरफ्तार