मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
मुंबई-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन में लूटपाट
बिहार में पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर मंडल के किऊल-झाझा रेलखंड पर सोमवार की सुबह अपराधियों ने 2358 डाउन मुंबई-हावड़ा एक्सप्रेस के दो शयनयान डिब्बों के यात्रियों से लगभग एक लाख रुपए से अधिक की संपत्ति लूट ली।

रेल पुलिस सूत्रों ने बताया कि लगभग आठ-दस की संख्या में हथियारों से लैस अपराधी किऊल स्टेशन पर उक्त ट्रेन के एस वन और एस टू डिब्बों में सवार हुए और उन्होंने यात्रियों से लूटपाट शुरू कर दी।

अपराधियों ने यात्रियों से लगभग एक लाख रुपए मूल्य की संपत्ति लूट ली और भलुई हाल्ट स्टेशन पर गाड़ी को रोककर फरार हो गए।

लूटपाट का विरोध करने पर अपराधियों ने बलिया निवासी रवीन्द्र यादव को रिवाल्वर की बट से मारकर घायल कर दिया तथा महिला यात्रियों के साथ अभद्र व्यवहार भी किया।

सूत्रों ने बताया कि बाद में पीछा किए जाने पर अपराधियों ने गोलियाँ भी चलाईं लेकिन इसके बावजूद चार अपराधियों को यात्रियों ने पकड़ लिया जबकि अन्य फरार हो गए।

पकड़े गए अपराधियों की पहचान रेवटा गाँव के बिट्ठल मांझी, रायसिर गाँव के सुनील मंडल, लक्ष्मीपुर गाँव के सज्जन मिस्त्री और दारामंडल के रूप में की गई है।

इस संबंध में रेलवे थाने में एक मामला दर्ज कर अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
और भी
पश्चिम बंगाल में बर्ड फ्लू का विस्तार
कांग्रेस को लगेंगे कई झटके
टिकैत के पुत्र घर पर कुर्की का नोटिस
थोड़े सहारे से बढ़ सकता है आनंद
भोपाल में तीन पाक जासूस गिरफ्तार
मप्र में सांप्रदायिक हिंसा, एक मरा