मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
कांग्रेस को लगेंगे कई झटके
कांग्रेस को दीवार पर लिखी इबारत पढ़ने की नसीहत देते हुए वयोवृद्ध माकपा नेता वीएस अच्युतानंदन ने कहा है कि अगर कांग्रेस सांप्रदायिक ताकतों से निपटने में नाकाम रहती है तो उसे कई झटके लगेंगे।

केरल के मुख्यमंत्री ने कहा कि वाम दलों ने सत्ता से भाजपा को दूर रखने के लिए ही संप्रग सरकार को समर्थन दिया था क्योंकि कांग्रेस संघ परिवार को अलग-थलग रखने के लिए धर्म निरपेक्ष ताकतों को एकजुट करने में नाकाम रही थी।

अच्युतानंदन मुख्य मुद्दों पर वाम दलों की स्थिति और इस सवाल पर प्रतिक्रिया जता रहे थे कि क्या 2009 में होने वाले लोकसभा चुनावों में लोग इस पर सहमति जताएँगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह जनता पर निर्भर करता है।

उन्होंने कहा कांग्रेस देश पर 40 बरस तक एकछत्र राज करती रही, लेकिन सांप्रदायिक ताकतों को अलग-थलग करने के लिए वह स्पष्ट नीति नहीं बना पाई। अगर वह अपनी नीतियों को दुरुस्त करने और दीवार पर लिखी इबारत पढ़ने में नाकाम रहती है तो उसे आगे भी झटके लगेंगे।
और भी
टिकैत के पुत्र घर पर कुर्की का नोटिस
थोड़े सहारे से बढ़ सकता है आनंद
भोपाल में तीन पाक जासूस गिरफ्तार
मप्र में सांप्रदायिक हिंसा, एक मरा
वन्य जीवों को स‍मर्पित किया जीवन
'औद्‍योगिक परिवर्तन तकनीक की देन'