मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
मप्र में सांप्रदायिक हिंसा, एक मरा
जिला मुख्यालय से पचास किमी दूर बदनावर में शनिवार को हुए सांप्रदायिक विवाद में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दोनों पक्षों के 9 लोग घायल हो गए। नगर में तनाव को देखते हुए धारा 144 लगाई गई है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्रसिंह ने बताया कि शनिवार रात मोहर्रम होने की वजह से एक पक्ष अपना धार्मिक कार्य कर रहा था तभी अचानक काजीपुरा में कुछ युवक नारेबाजी करते हुए वहाँ पहुँच गए, जिससे दोनों पक्षों में झड़प हो गई।

इस झड़प में 9 लोग घायल हो गए, जबकि हमलावरों ने एक अन्य व्यक्ति के घर पर हमला कर उसे घायल कर दिया, जिसकी रतलाम ले जाने के बाद मौत हो गई।

हत्या के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इधर तनाव को देखते हुए नगर में धारा 144 लगा दी गई तथा पूरे जिले मे पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने स्थिति तनावपूर्ण किन्तु नियंत्रण में बताई है।
और भी
वन्य जीवों को स‍मर्पित किया जीवन
'औद्‍योगिक परिवर्तन तकनीक की देन'
कश्मीर में उग्र भीड़ पर लाठीचार्ज
घर में घुसकर प्रोफेसर की हत्या
भारत पाक सीमा के निकट बारूदी सुरंग
रानी मुखर्जी अदालत जाएँगी