शहर के कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत आवास विकास कालोनी में रविवार सुबह एक डिग्री कॉलेज की प्रोफेसर डॉ. उमा सिंघल की अज्ञात लोगों ने उनके घर में घुसकर हत्या कर दी।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि कुछ अज्ञात लोगों ने प्रोफेसर सिंघल के घर में घुसकर धारदार हथियार से उनकी हत्या कर दी। हत्या का कारण फिलहाल पता नही चला सका है। डॉ. सिघंल अपने घर में अकेली रहती थीं। उनके पति बाहर कार्यरत है और बच्चे भी बाहर ही पढ़ रहे हैं।
|