मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
विदेशी पर्यटक के साथ बलात्कार
पुष्कर भ्रमण पर आई स्विट्‍जरलैंड की महिला पर्यटक (25) ने यहाँ के एक होटल मालिक पर बलात्कार करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक आनंद श्रीवास्तव ने यह जानकारी देते हुए बताया कि महिला पर्यटक ने शनिवार को स्वयं उपस्थित होकर अपने साथ करीब सात दिन पूर्व नानू गार्डन होटल के मालिक नानू राम रावत द्वारा बलात्कार किए जाने का आरोप लगाया है।

पुष्कर पुलिस ने पीड़ित महिला के बयान के आधार पर अभियुक्त के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर उसे आज गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अभियुक्त की मेडिकल जाँच की कार्रवाई कर रही है।
और भी
जयपुर में गुर्जरों का महापड़ाव स्थगित
बर्ड फ्लू की स्थिति में सुधार-मंत्री
आमरण अनशन पर बैठेंगे बैंसला
राजस्थान में भी आतंकवादी हलचल!
बर्ड फ्लू को लेकर छत्तीसगढ़ में ऐहतिहात
निजी टीवी चैनल कार्यालय में तोड़फोड़