मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
राजस्थान में भी आतंकवादी हलचल!
लुधियाना के श्रृंगार सिनेमा में गत वर्ष हुए बम विस्फोट मामले की जाँच में राजस्थान में आतंकवादियों का बड़ा नेटवर्क होने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

पुलिस एवं खुफिया एजेंसियों ने अलिया उर्फ अलीखान के अलावा बाड़मेर, बीकानेर व जैसलमेर से तीन और संदिग्ध व्यक्तियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। इस नेटवर्क के और भी कई सदस्य है जो भूमिगत हो गए है।

उधर गत वर्ष अलिया की पाकिस्तान यात्रा तथा उस दौरान उसकी तीन बार वीजा वृद्वि भी चौकाने वाली है तथा सबसे बड़ी हैरत वाली बात यह है कि उसकी इतनी संदिग्ध गतिविधियों के बावजूद उसका पासपोर्ट कैसे बन गया।

विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक जैसलमेर के सदराऊ निवासी अलिया उर्फ अलीखान ने पंजाब के उग्रवादियों को बीकानेर के बज्जू क्षेत्र में 22 किलो आरडीएक्स की खेप सौंपा था।

लुधियाना में चल रही पूछताछ के संदर्भ में पुलिस ने जैसलमेर के फलसूंड, बाड़मेर के रायसर व बीकानेर के बणडसर के एक-एक व्यक्तियों को बुलाकर पूछताछ शुरू की है। इस पूछताछ से यह तो तय हो गया है कि लुधियाना बम विस्फोट कांड के तार राजस्थान से जुड़े है तथा राजस्थान में एक बड़ा नेटवर्क है जिसने बम कांड के अभियुक्त बब्बर खालसा के आतंकवादियों की मदद की है।

गत दिनों पंजाब पुलिस ने सिनेमा बम विस्फोट मामले में आतंकवादी गुरप्रीतसिंह एवं संदीपसिंह को गिरफ्तार किया था। जिन्होंने पूछताछ के दौरान बताया कि आरडीएक्स की आपूर्ति अलीखान ने की थी।

उधर अलिया पिछले कई सालों से पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए कार्य कर रहा है। उसकी गतिविधियाँ संदिग्ध है।

इसके बावजूद उसका पासपोर्ट बन जाना एवं पाकिस्तान में तीन बार वीजा वृद्वि हैरतभरा है। बताया जाता है कि अलिया ने जब पासपोर्ट के लिए आवेदन किया था तब कई सुरक्षा एवं खुफिया एजेंसियों ने इस पर आपत्ति उठाई थी।

खुफिया पुलिस की हरी झंडी के बाद जब अलिया का पासपोर्ट बन गया तब भी खुफिया एवं सुरक्षा एजेंसियों की समन्वय बैठक में यह मुद्दा प्रमुखता से उठा था।

सूत्रों ने बताया कि अलिया की पाकिस्तान यात्रा भी चौंकाने वाली है। पासपोर्ट हाथ में आने के बाद वह गत वर्ष एक महिने के लिए पाकिस्तान की यात्रा पर गया। यात्रा के दौरान उसने तीन बार वीजा बढ़वाया। वह अप्रैल के आखिर में भारत लौटा था। लुधियाना में अलिया से पूछताछ की जा रही है।
और भी
बर्ड फ्लू को लेकर छत्तीसगढ़ में ऐहतिहात
निजी टीवी चैनल कार्यालय में तोड़फोड़
कश्मीर राजमार्ग पर आवागमन शुरू
राजस्थान में सैकड़ों गुर्जर गिरफ्तार
कुप्रथाओं को रोकें युवा-प्रतिभा
हिंसक भीड़ पर फायरिंग, दो मरे