मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
बर्ड फ्लू को लेकर छत्तीसगढ़ में एहतियात
पश्चिम बंगाल में बर्ड फ्लू फैलने के बाद अब छत्तीसगढ़ में विशेष सतर्कता बरती जा रही है और अन्य प्रदेशों से मुर्गियों के चूजों और अंडों की आवाजाही को प्रतिबंधित कर दिया गया है।

पूर्वोत्तर के मणिपुर में छह माह पहले बर्ड फ्लू के मामले सामने आए थे। इसके बाद यह बीमारी वहाँ से पश्चिम बंगाल पहुँची है। पश्चिम बंगाल में बर्ड फ्लू के प्रभाव को देखते हुए राज्य की सीमाओं को सील कर दिया गया है।

दुर्ग के अंजोरा स्थित पशु चिकित्सा महाविद्यालय के डीन डॉ. सुधाकर जोगी ने बताया कि वर्तमान में छत्तीसगढ़ में कहीं पर भी बर्ड फ्लू का मामला सामने नहीं आया है, पश्चिम बंगाल में इसके फैलने को देखते हुए ऐहतिहात बरता जा रहा है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश के पोलट्री फार्म्स से नमूने लेकर भोपाल स्थित प्रयोगशाला भेजे गए हैं। इसके साथ पोलट्री उत्पादों को अन्य राज्यों से लाना प्रतिबंधित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष भी महाराष्ट्र के नंदुरवार जिले में बर्ड फ्लू के प्रकरण सामने आए थे। उस समय पर भी यहाँ सतर्कता बरती गई थी।
और भी
निजी टीवी चैनल कार्यालय में तोड़फोड़
कश्मीर राजमार्ग पर आवागमन शुरू
राजस्थान में सैकड़ों गुर्जर गिरफ्तार
कुप्रथाओं को रोकें युवा-प्रतिभा
हिंसक भीड़ पर फायरिंग, दो मरे
कश्मीर में बर्फीले तूफान की चेतावनी