निजी समाचार चैनल एनडीटीवी द्वारा एसएमएस सर्वेक्षण के विरोध में कुछ हिन्दुत्ववादी संगठनों ने शनिवार सुबह उक्त समचार चैनल के अहमदाबाद स्थित कार्यालय में तोड़-फोड़ की।
चैनल के वरिष्ठ कैमरामैन प्रणब जोशी ने बताया उक्त हिन्दुत्ववादी संगठन ने कार्यालय में तोड़-फोड़ की। तोड़-फोड़ करने वालों ने चैनल के उपकरणों को नुकसान पहुँचाया तथा कार्यालय सहायक के साथ मारपीट की।
गौरतलब है कि संगठन जाने-माने चित्रकार एमएफ हुसैन पर एसएमएस के माध्यम से सर्वेक्षण का विरोध कर रहा था। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एनडीटीवी कार्यालय पहुँच गए है और जाँच की जा रही है।
बहरहाल पुलिस ने एनडीटीवी कार्यालय में तोड़-फोड की अभी तक शिकायत दर्ज नहीं की है।
|