मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
कश्मीर राजमार्ग पर आवागमन शुरू
श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर हिमपात और भूस्खलन के कारण तीन दिन से बंद यातायात को शनिवार से आवागमन की अनुमति दे दी गई।

यातायात पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हमने केवल फँसे हुए वाहनों और जम्मू और श्रीनगर से यात्री वाहनों को आवागमन की अनुमति दी है। उन्होंने बताया कि हालाँकि शनिवार सुबह जवाहर सुरंग और बनिहाल में बर्फबारी हुई।

सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने राजमार्ग पर मशीनों और मजदूरों को लगाकर बर्फ हटाई है। उन्होंने बताया कि राजमार्ग पर फँसे हुए वाहनों और यात्री वाहनों को ही आवागमन की अनुमति दी गई है।

अधिकारी ने बताया कि ट्रकों समेत भारी वाहनों को बाद में आवागमन की अनुमति दी जाएगी। उन्होंने बताया कि भारी वर्षा के बाद पेंथल में भूस्खलन और सड़क पर गिरे पत्थरों को भी बीआरओ ने हटाया दिया है।

गौरतलब है कि काजीगुंड और बनिहाल के बीच हिमपात और पेंथल में भूस्खलन की वजह से सड़कों को बंद किए जाने के बाद पिछले तीन दिन से सैंकडों वाहन राजमार्ग पर फँसे हुए थे।
और भी
राजस्थान में सैकड़ों गुर्जर गिरफ्तार
कुप्रथाओं को रोकें युवा-प्रतिभा
हिंसक भीड़ पर फायरिंग, दो मरे
कश्मीर में बर्फीले तूफान की चेतावनी
अभिनेता गोविंदा मुश्किल में
मुख्‍यमंत्री दिगंबर कामत को उम्मीद