मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
राजस्थान में सैकड़ों गुर्जर गिरफ्तार
राजस्थान में 21 जनवरी को गुर्जरों के महापड़ाव के मद्देनजर अब तक चार सौ से ज्यादा गुर्जर नेताओं को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार 17 जनवरी को 180 तथा 18 जनवरी को 236 गुर्जर नेताओं को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार किया है।

भरतपुर संवाददाता के अनुसार गुर्जर बहुल भरतपुर पुलिस रेंज में प्रस्तावित गुर्जर आंदोलन के मद्देनजर 94 गुर्जर नेताओं को गिरफ्तार किया गया है। इसमें 52 भरतपुर जिले के हैं।

पुलिस महानिरीक्षक उमेश मिश्रा ने बताया कि रेंज में शांति व्यवस्था बनाए रखने के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

इस बीच भरतपुर के सांसद विश्वेन्द्रसिंह की बयाना स्थित सागर फार्म में गुर्जर नेता अतरसिंह भड़ाना से बंद कमरे में वार्ता चल रही है।
और भी
कुप्रथाओं को रोकें युवा-प्रतिभा
हिंसक भीड़ पर फायरिंग, दो मरे
कश्मीर में बर्फीले तूफान की चेतावनी
अभिनेता गोविंदा मुश्किल में
मुख्‍यमंत्री दिगंबर कामत को उम्मीद
बिलकीस बानो मामले में 13 दोषी