मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
कुप्रथाओं को रोकें युवा-प्रतिभा
राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने देश में कन्या भ्रूण हत्या, दहेज और शादी-ब्याह पर होने वाले बेशुमार खर्च पर आज गंभीर चिंता व्यक्त की और इस कुप्रथा की रोकथाम के लिए युवा पीढ़ी से पहल करने की अपील की।

पाटिल यहाँ लातूर जिले के गठन के 25 वर्ष पूरे होने पर आयोजित एक सार्वजनिक समारोह में बोल रही थीं। उन्होंने कहा कि जिला सहकारिता बैंकों द्वारा केवल किसानों को उनकी कृषि के लिए ही ऋण नहीं देना चाहिए, किसानों की बेटियों की शादियों के लिए ऋण उपलब्ध करा देने वाली योजना पर अमल करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि किसानों को कृषि के अलावा अपनी बेटियों की शादी के लिए भी कर्ज लेना पड़ता है और ऐसी स्थिति में अधिक कर्ज का बोझ वह सहन नहीं कर पाता। इसके कारण कन्या भ्रूण हत्या जैसी घटनाओं में तेजी आ रही है।

पाटिल ने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या, दहेज-शादी ब्याह पर होने वाले भारी खर्चों की रोकथाम की आज ज्यादा जरूरत है। उन्होंने कहा कि देश की युवा पीढ़ी को पहल करना चाहिए ताकि समाज की इन कुप्रथाओं की रोकथाम की जा सके।
और भी
हिंसक भीड़ पर फायरिंग, दो मरे
कश्मीर में बर्फीले तूफान की चेतावनी
अभिनेता गोविंदा मुश्किल में
मुख्‍यमंत्री दिगंबर कामत को उम्मीद
बिलकीस बानो मामले में 13 दोषी
परिजनों से मिलकर रो पड़ा मिहिर