मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
कश्मीर में बर्फीले तूफान की चेतावनी
बर्फ तथा बर्फीले तूफान अध्ययन प्रतिष्ठान (सीएएसई) ने आज जम्मू कश्मीर के विभिन्न भागों के निवासियों के लिए अगले 24 घंटे में बर्फीला तूफान आने की चेतावनी दी है। यह चेतावनी पिछले 24 घंटे में हुए मध्यम दर्जे के हिमपात के मद्देनजर जारी की गई है।

एसएएसई ने यहाँ बताया मौजूदा मौसम परिस्थितियों के कारण जम्मू कश्मीर के मनाली (लेह) तथा द्रास (कारगिल) सेक्टर में हल्के दर्जे से लेकर गंभीर स्तर तक का खतरा है। जम्मू कश्मीर तथा हिमाचल प्रदेश के अधिक ऊँचाई वाले इलाकों में अगले 24 घंटों में हल्का हिमपात होने की संभावना है।

चेतावनी में कहा गया है कि बर्फीले तूफान की आशंका वाले तंगधार कुपवाड़ा बारामूला सोपोर अनंतनाग कारगिल
डोडा गुरेज नौगाम बनिहाल उरी तथा राजौरी जिले के 2500 मीटर से अधिक ऊँचाई वाले इलाकों में रहने वाले लोगों को अगले 24 घंटे में संवेदनशील इलाकों में नहीं जाने की सलाह दी जाती है।

कश्मीर का संपर्क तीसरे दिन भी कटा : श्रीनगर से खबर है कि कश्मीर घाटी का शेष देश से जमीनी और हवाई संपर्क शुक्रवार को तीसरे दिन भी कटा रहा जबकि पंथाल और अन्य इलाकों में जबरदस्त हिमपात होने की वजह से भूस्खलन हुआ।

यातायात विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि जम्मू या श्रीनगर से आज किसी भी वाहन को कश्मीर को शेष देश से जोड़ने वाले एकमात्र राष्ट्रीय राजमार्ग से नहीं गुजरने दिया गया।

हवाई अड्डा सूत्रों ने बताया कि श्रीनगर और शेष देश के बीच हवाई यातायात भी आज हवाई अड्डे पर हिमपात होने के कारण निलंबित रहा। हज की एक विशेष उड़ान को छोड़ कर शेष सभी उड़ानें खराब मौसम की वजह से स्थगित कर दी गईं।

कुपवाड़ा के उपायुक्त इस्फान्दयार खान ने आज करनाह करेन माछिल बडनांबा जुमागंद केंठवाली और नौगाम के निवासियों को अगले दो तीन दिन अपने घरों पर ही रहने की सलाह दी है क्योंकि जबरदस्त हिमपात होने के कारण यहां बर्फीला तूफान आने की आशंका जताई जा रही है।
और भी
अभिनेता गोविंदा मुश्किल में
मुख्‍यमंत्री दिगंबर कामत को उम्मीद
बिलकीस बलात्कार मामले में 13 दोषी
परिजनों से मिलकर रो पड़ा मिहिर
नईदुनिया आईटी कुंभ फरवरी में
गोवा में संवैधानिक धोखाधड़ी-भाजपा