मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
परिजनों से मिलकर रो पड़ा मिहिर
जयपुर की आलीशान कालोनी से जवाहरात व्यवसायी का अपहृत स्कूली बच्चा मिहिर जैन शुक्रवार को आठवें दिन घर पहुँचते ही अपने परिजनों से लिपटकर रो पड़ा।

पुलिस और पुलिस के विशेष ऑपरेशन ग्रुप ने मिहिर जैन को जयपुर-दिल्ली एक्सप्रेस हाइवे पर स्थित एक सुनसान मकान से आज मुक्त करवाया। अपहरणकर्ताओं से मुक्त करवाने के लिए बाद पुलिस मिहिर जैन को कड़ी सुरक्षा के बीच एक बंद कार में महावीर नगर स्थित उसके घर ले गई। कार से उतरते ही मिहिर जैन अपने परिजनों को देखकर रो पड़ा। परिजन भी उससे लिपटकर रोने लगे।

मिहिर जैन के घर पहुँचने पर उसके परिजनों ने उसकी आरती उतारी और तिलक लगाकर माला पहनाई। आरती उतारने के बाद उसके माता-पिता समेत अन्य परिजन उसे घर के अंदर ले गए। मिहिर के घर के अंदर जाने के बाद परिजनों ने मकान के द्वार आमजनों के लिए बंद कर दिए।

आठवें दिन अपने घर पहुँचा बारह वर्षीय स्कूली छात्र मिहिर जैन घबराया हुआ था, लेकिन परिजनों से मिलकर वह खुश नजर आ रहा था।

गौरतलब है कि जयपुर के एक निजी स्कूल में अध्ययनरत मिहिर जैन का गत शुक्रवार को अज्ञात अपहरणकर्ताओं ने घर के बाहर से उस समय अपहरण कर लिया था, जब वह स्कूल के ऑटो से उतरकर घर की तरफ बढ़ रहा था। अपहरणकर्ताओं का कुछ लोगों ने पीछा भी किया, लेकिन वे भाग निकले।
और भी
नईदुनिया आईटी कुंभ फरवरी में
गोवा में संवैधानिक धोखाधड़ी-भाजपा
नंदीग्राम में हिंसा, आठ घर जलाए
बर्ड फ्लू की खबरों से कोलकाता में दहशत
सिंगूर में जमीन अधिग्रहण वैध-कोर्ट
भाजपा को जूती की नोक पर रखा-मायावती