मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
बर्ड फ्लू की खबरों से कोलकाता में दहशत
कोलकाता के दक्षिणी और पूर्वी क्षेत्र में कुछ मृत पक्षियों के पाए जाने तथा बीरभूम और दक्षिणी दिनाजपुर जिले में बर्ड फ्लू फैलने की खबरों के बीच यहाँ लोगों में दहशत का माहौल बन गया है।

यहाँ की सड़कों पर मृत कौवों और उल्लुओं को देखकर लोगों में भय व्याप्त हो गया, जबकि मृत पक्षियों के कंकाल को एकत्र करने के लिए नगर निगम का एक दल वहाँ पहुँच गया है।

नगर निगम विभाग के अधिकारी ने बताया हमने राज्य स्वास्थ्य विभाग को सूचित किया है कि वह इस संबंध में जाँच कर इस बात का पता लगाए की यह स्वाभाविक मौत है या अस्वाभाविक।

बर्ड फ्लू के बारे में सियालदह और कालीघाट बाजार क्षेत्र के अलावा शहर के दक्षिणी तथा पूर्वी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के बीच भी दहशत व्याप्त हो गया है। पक्षियों की मौत की खबर आने के बाद दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर ली।

इस बीच प्रदेश के पशु संसाधन मंत्री अनीसुर रहमान ने कहा कि बर्ड फ्लू मुर्शिदाबाद में भी फैल गया है और इस पर नियंत्रण के लिए सभी एहतियाती कदम उठाए गए हैं।

रहमान ने कहा कि पक्षियों के मालिकों और गाँववालों के बीच जागरूकता की कमी के कारण प्रभावित इलाकों में पक्षियों को खत्म करने के अभियान पर प्रभाव पड़ा है। उन्होंने बताया कि प्रभावित इलाकों में लोगों के बीच अभियान चलाया जा रहा है कि पक्षियों के नुकसान की भरपाई की जाएगी।

इस बीच भारत-बांग्लादेश सीमा क्षेत्र पर बोआनगाँव तथा पेट्रापोल इलाके में एलर्ट जारी कर दिया गया है। इस क्षेत्र में चलाए जा रहे अभियान में बीएसएफ तथा एआरडी के जवान सहयोग कर रहे हैं। बांग्लादेश की सीमा से लगने वाले क्षेत्रों में जीवाणुनाशकों का छिड़काव किया जा रहा है।

सूत्रों ने बताया कि स्थिति की समीक्षा करने के लिए केंद्रीय चारा आयुक्त एसके बंदोपाध्याय का प्रदेश के मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य रहमान तथा अन्य अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।
और भी
सिंगूर में जमीन अधिग्रहण वैध-कोर्ट
भाजपा को जूती की नोक पर रखा-मायावती
जोधा को भायी बनारसी साड़ी
शाहरुख नहीं, मैं हूँ बेस्ट हीरो
बड़ा बाजार की आग में 10 अरब का नुकसान
'ऐश्वर्या' स्कूल खोलेंगे अमिताभ बच्चन