मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
भाजपा को जूती की नोक पर रखा-मायावती
अल्पसंख्यक समुदाय के बीच अपनी पैठ बढ़ाने की प्रत्यक्ष कवायद में उत्तरप्रदेश की मुख्यमंत्री एवं बसपा प्रमुख मायावती ने कहा है कि तीन बार भाजपा के साथ सत्ता में हिस्सेदारी करने के बावजूद उन्होंने भगवा पार्टी को हमेशा हैरान-परेशान रखा।

मायावती ने कहा मुझे लगता है कि भाजपा नेतृत्व हमेशा अफसोस करेगा कि मायावती ने उनसे हिमायत हासिल करने के बावजूद उन्हें सरकार पर अपने विचार और विचारधारा थोंपने का कभी मौका नहीं दिया। बसपा प्रमुख ने अपनी आत्मकथा में कहा कि शायद भाजपा नेतृत्व महसूस करता होगा कि हमने उन्हें जूती के नोक पर ही रखा।

उन्होंने गठबंधन राजनीति के अपने सियासी सफर की याद ताजा करते हुए कहा कि बसपा ने पहला गठबंधन 1993 में उत्तरप्रदेश चुनाव में समाजवादी पार्टी के साथ किया। यह भाजपा ‍िवरोधी गठबंधन था और इसका उद्देश्य भगवा पार्टी को अयोध्या के रथ से उतारना था।

मायावती ने 1000 पन्ने की अपनी आत्मकथा 'मेरा संघर्षमय जीवन एवं बीएसपी मूवमेंट का सफरनामा' में कहा हम अपनी रणनीति में पूरी तरह कामयाब रहे। मायावती ने कहा कि उस समय बसपा के लिए यह जरूरी था कि आक्रामक भाजपा को उसकी उचित जगह दिखाने के लिए समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन करे।

उन्होंने कहा कि बसपा ने राजनीतिक रूप से प्रमुख प्रदेश में कांग्रेस को हाशिए पर डाल दिया था। कांगेस इस पर बसपा से खफा थी। भाजपा ने भी इसी तरह का रूख अख्तियार कर रखा था। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवा ताकत इस बात पर नाराज थी कि बसपा के साथ चुनावेत्तर गठबंधन के बावजूद वह अपना प्रसार नहीं कर पा रही है।

मायावती की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है, जब उनकी पार्टी उत्तरप्रदेश के बाद अन्य अनेक राज्यों में अपना पाँव पसारने की कोशिश कर रही है। इनमें वे राज्य हैं जो भाजपा या कांग्रेस के गढ़ माने जाते हैं। अपनी आत्मकथा में बसपा प्रमुख ने यह साफ कर दिया कि वह दबे-कुचले तबकों से आने वाली पहली प्रधानमंत्री बनना चाहेंगी।

मायावती की पार्टी बसपा ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि वह विधानसभा चुनावों में और साथ ही लोकसभा चुनावों में किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन में नहीं जाएगी।
और भी
जोधा को भायी बनारसी साड़ी
शाहरुख नहीं, मैं हूँ बेस्ट हीरो
बड़ा बाजार की आग में 10 अरब का नुकसान
'ऐश्वर्या' स्कूल खोलेंगे अमिताभ बच्चन
घाटी में भारी हिमपात जारी
अब थानों में लगेगी कॉलबेल