मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
जोधा को भायी बनारसी साड़ी
बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘जोधा-अकबर’ में जोधा की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन का बनारसी साड़ी से सजा-धजा राजशाही रूप वाराणसी के हथकरघा उद्योग के लिए उम्मीद की किरण बनकर सामने आया है।

ऐश्वर्या और अभिषेक बच्चन के विवाह के दौरान ऐश्वर्या राय द्वारा बनारस की परंपरागत बनारसी साड़ियों की खरीदारी ने जहाँ एक बार फिर से बनारसी साड़ियों को फैशन जगत में अपना स्थान बनाने की पहल की है, वहीं इस फिल्म में भव्य पैमाने पर इनकी खरीद की उम्मीद की जा सकती है।

बनारसी साड़ियों के विक्रेता अबु साही के अनुसार ‘जोधा-अकबर’ एक बड़े बजट की फिल्म है और जिस तरह से भव्य स्तर पर इस फिल्म में बनारस के हैंडलूम का उपयोग दिखा है, हमें उम्मीद है कि इससे बनारसी हैंडलूम की लोकप्रियता और अधिक बढ़ जाएगी।

इस फिल्म में जोधा बनीं ऐश्वर्या की बनारसी साड़ियों के अलावा अकबर बने अभिनेता रितिक रोशन द्वारा पहनी गई बनारस की पारंपरिक शेरवानियाँ भी काफी प्रचलन में नजर आ रही हैं।
और भी
शाहरुख नहीं, मैं हूँ बेस्ट हीरो
बड़ा बाजार की आग में 10 अरब का नुकसान
'ऐश्वर्या' स्कूल खोलेंगे अमिताभ बच्चन
घाटी में भारी हिमपात जारी
अब थानों में लगेगी कॉलबेल
सांसद करते हैं पहरेदारी