मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
शाहरुख नहीं, मैं हूँ बेस्ट हीरो
आमिर खान निर्देशित फिल्म 'तारे जमीं पर...' से सुर्खियों में आए बाल कलाकार दर्शील सफारी शाहरुख की जगह अपने को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के पुरस्कार का हकदार मानते हैं।

हाल ही में स्क्रीन फिल्म अवार्ड्‌स में दर्शील को सर्वश्रेष्ठ बाल फिल्म अभिनेता का पुरस्कार दिया गया था, लेकिन दर्शील के अनुसार वे फिल्म की मुख्य भूमिका में थे, लिहाजा उन्हें बाल कलाकार नहीं बल्कि हीरो माना जाना चाहिए।

शाहरुख को फिल्म 'चक दे इंडिया' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का स्क्रीन अवार्ड मिला था। दर्शील ने अपनी इस माँग से फिल्म पारखियों को चौंका दिया है। दर्शील का कहना है कि उसे सर्वश्रेष्ठ अभिनेता की श्रेणी में नामित किया जाना था, न कि सर्वश्रेष्ठ बाल अभिनेता की श्रेणी में।

दर्शील ने एक टीवी चैनल पर उक्त बात कही । स्क्रीन अवॉर्ड समारोह से पहले भी कुछ फिल्म समीक्षकों ने इस तरह की माँग उठाई थी, लेकिन अब खुद दर्शील यह बात कहकर हलचल मचा दी है। इस संदर्भ में टीवी चैनल द्वारा देशभर से लोगों की राय भी माँगी गई, इसमें 86 प्रश लोग दर्शील के समर्थन में खड़े नजर आए।

लोगों का कहना था कि फिल्म में आमिर का रोल एक सहायक कलाकार का था और उनकी एंट्री भी मध्यांतर के बाद हुई है। ऐसे में फिल्म का मुख्य भूमिका दर्शील की ही है इसलिए वह सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के पुरस्कार का भी हकदार बनता है।

तो और ज्यादा उछलता : दर्शील का कहना है कि वह सर्वश्रेष्ठ बाल अभिनेता के पुरस्कार को पाकर उछला था, लेकिन अगर उसे सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिलता तो वह थोड़ा और ज्यादा उछलता। दर्शकों ने भी दर्शील के समर्थन में कहा कि फिल्म में उसका अभिनय किसी बड़े अभिनेता के समकक्ष ही था, इसलिए उसकी माँग जायज है।
और भी
बड़ा बाजार की आग में 10 अरब का नुकसान
'ऐश्वर्या' स्कूल खोलेंगे अमिताभ बच्चन
घाटी में भारी हिमपात जारी
अब थानों में लगेगी कॉलबेल
सांसद करते हैं पहरेदारी
मणिपुर में 8 लोगों की मौत