मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
'ऐश्वर्या' स्कूल खोलेंगे अमिताभ बच्चन
अमिताभ बच्चन उत्तरप्रदेश में लड़कियों के लिए स्कूल खोलने की योजना बना रहे हैं। इस स्कूल का नाम ऐश्वर्या राय के नाम पर रखा जाएगा।

अमिताभ अपनी बहू ऐश्वर्या को बेहद पसंद करते हैं और अभिषेक की शादी होने के बाद उन्होंने कहा था कि एक बेटी (श्वेता) के जाने के बाद मेरे यहाँ दूसरी बेटी (ऐश्वर्या) आ गई है।

यह स्कूल वे उत्तरप्रदेश के दौलतपुरा में खोलेंगे। यहाँ पर उनकी जमीन है और वे इसके पास एक और प्लॉट खरीद रहे हैं। इस बारे में वे अपने खास दोस्त अमरसिंह से बात कर रहे हैं।

अमिताभ अपनी इस योजना को शीघ्र ही आरंभ करना चाहते हैं। अभिनय के बाद अमिताभ अब शिक्षा के क्षेत्र में भी कुछ करना चाहते हैं। लड़कियों को पढ़ने का अवसर बहुत कम मिलता है। इसी को ध्यान में रखकर अमिताभ का यह स्कूल केवल लड़कियों के लिए ही रहेगा।
और भी
घाटी में भारी हिमपात जारी
अब थानों में लगेगी कॉलबेल
सांसद करते हैं पहरेदारी
मणिपुर में 8 लोगों की मौत
साई मंदिर से 3 लाख रुपए की चोरी
पवार ने दी विधायकों को चेतावनी