मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
मणिपुर में 8 लोगों की मौत
मणिपुर में उग्रवाद संबंधी विभिन्न घटनाओं में आठ लोगों की मौत हो गई है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मणिपुर के पूर्वी इंफाल जिले के मध्य में सुबह उच्च सुरक्षा वाले एंड्रयू पार्किंग इलाके में बंदूकधारियों ने दो व्यक्तियों की गोली मारकर हत्या कर दी और एक अन्य को गंभीर रूप से घायल कर दिया।

सूत्रों ने बताया कि इस घटना के पीछे किसी उग्रवादी गुट की आपसी गुटीय रंजिश एक कारण हो सकती है। घायल व्यक्ति को क्षेत्रीय मेडिकल साइंस संस्थान और अस्पताल ले जाया गया है। जहां उसकी स्थिति खतरे से बाहर है।

पूर्वी इंफाल जिले के कोंगपाल क्षेत्र में पुलिस कमांडो और असम राइफल्स जवानों के साथ आज हुई मुठभेड़ में एक अज्ञात उग्रवादी मारा गया।

सूत्रों ने बताया कि गत रात एक अन्य घटना में बिशनपुर जिले में नामबोल पुलिस स्टेशन के अंतर्गत मैतराम अवांग लइकई क्षेत्र में अज्ञात आतंकवादियों ने तीन व्यक्तियों को मार दिया।

सूत्रों ने बताया कि कल पश्चिमी इंफाल जिले में लम्डेंग क्षेत्र में कांगलेईपाक कम्युनिस्ट पार्टी के दो संदिग्ध आतंकवादियों को पुलिस कमांडो ने मार गिराया।
और भी
साई मंदिर से 3 लाख रुपए की चोरी
पवार ने दी विधायकों को दी चेतावनी
कहाँ चली गई गोरैया!
विवाह पूर्व एचआईवी जाँच अनिवार्य
पाक सैन्य शिविर पर 3 राकेट दागे
सजावटी मछलियों का सेमिनार