छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में साई मंदिर से लगभग 3 लाख रुपए की चोरी के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
रायगढ़ जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रायगढ़ शहर के उदर्ना स्थित साई मंदिर में कल रात चोरों ने पिछला दरवाजा तोड़कर करीब 3 लाख रुपए का सामान तथा नकदी चुरा लिए।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि चोर मंदिर से लगभग दस कलोग्राम वजन का चाँदी का छत्र, चाँदी की सुराही तथा दान पेटी अपने साथ ले गए। उन्होंने बताया कि खाली दान पेटी मंदिर के पीछे बरामद की गई है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है।
|