पाकिस्तान के मध्य प्रांत पंजाब में गुरुवार को अज्ञात हमलावरों ने सेना के एक शिविर को निशाना बनाकर तीन राकेट दागे जिससे मामूली नुकसान की खबर है।
स्थानीय पुलिस प्रमुख तारीक जूया ने बताया एक राकेट कामरा छावनी के रसोई घर के पास गिरा जबकि दो अन्य खुले क्षेत्र में गिरे। राकेट से रसोई घर की इमारत में छिद्र बन गया।
गौरतलब है कि कामरा पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में अटक जिले में 70 किलोमीटर पश्चिमोत्तर में स्थित है जहाँ पाकिस्तान के कई महत्वपूर्ण रक्षा प्रतिष्ठान और पाकिस्तानी वैमानिकी परिसर तथा वायु सेना अड्डा स्थिति है।
जूया ने कहा हमने इस संबंध में व्यापक तलाशी अभियान शुरू कर दिया हैं। उन्होंने कहा कि हम इस संभावना पर भी विचार कर रहे हैं कि क्या राकेट पश्चिमोत्तर प्रांत की ओर से दागे गए थे।
|