मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
पाँच भारतीय मछुआरों को पकड़ा
पाकिस्तानी तटरक्षकों ने कम से कम पाँच भारतीय मछुआरों को पकड़ लिया है। एक नौका मालिक ने बुधवार को यहाँ बताया कि मछुआरों को पाकिस्तान की सीमा से लगने वाले कच्छ जिले के जखाऊ बंदरगाह में उस स्थान पर पकड़ा गया जहाँ वह मछलियाँ पकड़ रहे थे।

गुजरात मछुआरा संघ के महासचिव जीवनलाल जंगी ने बताया कि पाँचों मछुआरे दियु के वनाकबारा के रहने वाले थे।

पिछले सात दिन में दूसरी बार जखाऊ में भारतीय मछुआरों को पकड़ा गया है। तीन दिन पहले पाकिस्तानी तटरक्षकों ने इसी जगह छह भारतीय मछुआरों को पकड़ कर उनकी नौकाएँ जब्त कर ली थीं।

पाकिस्तानी नौवहन एजेंसी का आरोप है कि ये मछुआरे उनके जलक्षेत्र में अवैध तरीके से पहुँच गए थे जिसकी वजह से उन्हें पकड़ा गया। जंगी ने बताया कि मछुआरों की नौकाओं का पंजीयन पोरबंदर में किया गया था।

पाकिस्तान की हिरासत में मौजूद भारतीय मछुआरों की संख्या अब 373 और नौकाओं की संख्या 338 हो गई है।
और भी
शिक्षा का अलख जगाएँगे आईआईटी छात्र
बंगाल में चार लाख मुर्गियाँ मारी
गोवा की कांग्रेस सरकार संकट में
राहुल ने किया यूपी बँटवारे का समर्थन
पत्रकार ने माँगी राष्ट्रपति से मौत!
आजाद आतंकियों के निशाने पर