मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
दिल्ली में तीन लिट्‍टे आतंकी गिरफ्तार
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में पुलिस ने यहाँ की एक होटल से श्रीलंका के तमिल विद्रोही संगठन लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे) के तीन संदिग्ध आतंकवादियों सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने बताया कि अपराध शाखा से मिली सूचना पर यह गिरफ्तारी की गई। पुलिस को संदेह है कि ये सभी लिट्टे से जुड़े हुए हैं लेकिन अब तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि इनका संबंध विद्रोही संगठन से है या नहीं।

गिरफ्तार लोगों की पहचान श्रीलंका के जाफना निवासी फ्रांसिस जॉनसन, जॉन मैरी अगास हतान और थिसावीरा सिंधम रंजीत के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि इनके बारे में पता लगाने के लिए विदेश मंत्रालय को पत्र लिखा गया है।

इनके साथ ही एक और व्यक्ति अय्या कन्नू को भी गिरफ्तार किया गया है जो चेन्नई का रहने वाला है। वह इनके साथ आया था। इन चारों को पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है और इन से पूछताछ जारी है।
और भी
कोलकाता में भूमिगत विस्फोट
सलमान से विश्नोई समाज नाराज
लश्कर का जिला कमांडर ढेर
कश्मीर के शिक्षामंत्री का इस्तीफा
180 भारतीय हाजियों की मौत
मायावती ने मुझे नजरबंद किया-मुलायम