मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
सलमान से विश्नोई समाज नाराज
बहुचर्चित हिरण शिकार प्रकरण में आरोपी एवं फिल्म अभिनेता सलमान खान की लंदन के मैडम तुषाद म्यूजियम में मोम की मूर्ति लगाने का विश्नोई समाज ने विरोध किया है तथा म्यूजियम प्रबंधन से इसे रोकने का आग्रह किया है।

अखिल भारतीय जीव रक्षा विश्नोई सभा ने ब्रिटिश उच्चायुक्त एवं म्यूजियम प्रबंधन को फैक्स एवं ई-मेल कर सलमान की मूर्ति लगाने का विरोध करते हुए कहा कि इस म्यूजियम में पहले से सुपर स्टार अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान एवं ऐश्वर्या राय जैसे विश्व प्रसिद्ध हस्तियों की मूर्तियाँ लगी हुई है और इनके साथ आरोपी व्यक्ति की मूर्ति लगाने से इनकी छवि पर भी प्रभाव पड़ सकता है।

विश्नोई सभा ने इन तीनों अमिताभ, शाहरुख और ऐश्वर्या से भी सलमान की मूर्ति लगाने का विरोध करने का आग्रह किया गया है। सभा के कानूनी सलाहकार महिपाल विश्नोई ने भेजे फैक्स एवं ई-मेल में सलमान खान को हिरण प्रकरण में सजा मिलने तथा विचाराधीन मामलों की जानकारी भी दी गई है।

विश्नोई सभा के एक प्रतिनिधि मंडल ने बुधवार को जोधपुर संभागीय आयुक्त किरण सोनी गुप्ता से मिलकर ब्रिटिश उच्चायोग को इसकी जानकारी दी है।

सभा ने हिरण शिकार मामलों की जानकारी एवं सजा दिए जाने की सूचना देते हुए म्यूजियम प्रशासन से अपने निर्णय पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया है।

सलमान खान ने इस कार्यक्रम में शरीक होने के लिए पहले ही राजस्थान उच्च न्यायालय एवं अधीनस्थ अदालत से 13 से 16 जनवरी तक विदेश जाने की अनुमति प्राप्त कर ली है।
और भी
लश्कर का जिला कमांडर ढेर
कश्मीर के शिक्षामंत्री का इस्तीफा
180 भारतीय हाजियों की मौत
मायावती ने मुझे नजरबंद किया-मुलायम
जन्मदिन पर मायावती का तोहफा
फर्जी पासपोर्ट गिरोह का पर्दाफाश