जम्मू-कश्मीर के गंदेरबल जिले में हत्या के कई मामलों में वांछित लश्कर-ए-तोइबा के एक स्वयंभू जिला कमांडर को सुरक्षा बलों ने मंगलवार को गोलीबारी में मार गिराया।
सेना के एक प्रवक्ता ने बताया कि लश्कर-ए-तोइबा के मारे गए आतंकी का नाम अबु कितल उर्फ अबु हम्जा है। वह पाकिस्तान का रहने वाला था। पुलिस सेना और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने एक संयुक्त अभियान में जिले के अजास गाँव में उसे मार गिराया।
प्रवक्ता ने बताया कि यह अभियान एक खास सूचना के आधार पर आरंभ किया गया था जिसमें बताया गया था कि लश्कर का आतंकी गाँव के किसी मोरीफत उल्लाह खान नामक व्यक्ति के घर में छिपा हुआ है।
|