भारत से सऊदी अरब इस साल हज यात्रा पर गए एक लाख 57 हजार हज यात्रियों में से लगभग 180 हज यात्री वापस नहीं लौट सके क्योंकि इन लोगों की विभिन्न कारणों से मृत्यु हो गई थी, इनमें मुजफ्फरनगर के दो लोग भी शामिल है।
हज कमेटी सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि देश भर से हज यात्रा पर सऊदी अरब गए लोगों में से 180 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। इनमें उत्तरप्रदेश के 28 हज यात्री भी शामिल है, जिनकी यात्रा के दौरान मृत्यु हो गई है।
देश के सबसे बड़े राज्य उत्तरप्रदेश से सबसे अधिक 30 हजार से अधिक लोग हज पर गए थे। इनमें 28 लोग वापस नहीं लौटे। इन लोगों की अधिक आयु होने के कारण विभिन्न कारणों से मृत्यु हुई।
|