मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
मायावती ने मुझे नजरबंद किया-मुलायम
सपा के मुखिया और विधानसभा में नेता विरोधी दल मुलायमसिंह यादव ने आरोप लगाया है कि प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती ने उन्हें तथा अन्य सपा नेताओं को नजरबंद करवाया। यादव ने कहा कि उनकी खता क्या है? विरोध प्रदर्शन करना राजनीतिक दलों का लोकतांत्रिक अधिकार है।

उन्होंने कहा कि उनके घर व सपा मुख्यालय के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस का पहरा लगा दिया गया ताकि सपा कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन न कर सकें। यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री मायावती के 52वें जन्मदिन पर सपा कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन न कर सकें इसलिए सरकार ने यह कदम उठाया है।

यादव ने उन्हें व सपा कार्यकर्ताओं को नजरबंद किए जाने की कार्यवाही को लोकतंत्र के ‍‍विरुद्ध पुलिसिया कार्यवाही बताई। उन्होंने कहा कि विरोध प्रदर्शन करना विपक्षीय राजनीतिक दलों का लोकतांत्रिक अधिकार है।

उल्लेखनीय है कि पूर्व मुख्यमंत्री मुलायमसिंह यादव के आवास और सपा मुख्यालय के चारों तरफ मंगलवार सुबह से ही बैरीकेडिंग लगाकर बिना कारण बताए लोगों के आवागमन पर पाबंदी लगा दी गई थी।

मुलायमसिंह ने मुख्यमंत्री मायावती के जन्मदिन को सरकारी तौर पर मनाए जाने की आलोचना करते हुए उसे बसपा नेता का पैसा इकट्ठा करने का हथकंडा बताया। यादव ने मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पर जन्मदिन के केक काटे जाने के दौरान राज्य के आला अधिकारियों के मौजूदगी पर आपत्ति जताई।

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मुख्यमंत्री को उनके जन्मदिन पर विरोध स्वरूप धन इकट्ठा कर उन्हें भेजने के लिए सार्वजनिक रूप से भीख माँग रहे थे। उनमें से अनेक कार्यकर्ताओं को हिरासत में भी ले लिया गया।
और भी
जन्मदिन पर मायावती का तोहफा
फर्जी पासपोर्ट गिरोह का पर्दाफाश
ईनामी अपराधी मुठभेड़ में ढेर
सैनिक ने दो साथियों को गोली मारी
अभी भी धधक रहा है बड़ा बाजार
रजनीकांत एनीमेशन फिल्म में