मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
फर्जी पासपोर्ट गिरोह का पर्दाफाश
WDWD
आज सोमवार 14 जनवरी को एसटीएफ उत्तरप्रदेश को मुंबई से संचालित फर्जी पासपोर्ट एवं वीजा बनाने वाले गिरोह का अनावरण कर उसके 4 सक्रिय सदस्यों को कांदीवली, क्राइम ब्रांच, मुंबई के सहयोग से मुंबई में गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई।

गिरफ्तार सुल्तान हैदर अली डोडिया, सैमी जोसेफ डिसूजा, जूलियन डिसूजा और अशोक गौड़ा (सभी मुंबई) से 6 मोबाइल फोन, 6 फर्जी पासपोर्ट नं. ए-5976497, एफ-4661021, ए-5404943, ई-4891783, ए-58943, बी-1517997 एवं जिस पर मलेशिया, थाइलैंड, सिंगापुर, जापान, यूएसए एवं दुबई के वीजा लगे हैं।

गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ पर बताया कि उनका गैंग लीडर राठे उर्फ दादा सायन (मुंबई) का रहने वाला है, जिससे मोबाइल पर सम्पर्क होता है। इस गिरोह में कुछ लड़कियाँ भी शामिल हैं जो दादा के सम्पर्क में हैं तथा तैयार पासपोर्ट उपलब्ध कराती हैं।

उक्त गिरोह द्वारा लोगों को पासपोर्ट या वीजा बनवाने का प्रलोभन देकर उनसे रुपए लिए जाते हैं। खोए हुए पासपोर्ट या धोखाधड़ी कर प्राप्त किए गए पासपोर्ट का इस्तेमाल कर उनमें फोटो व विवरण बदल कर बिलकुल असली दिखाई पड़ने वाला पासपोर्ट तैयार कर लेते हैं। इनके मुख्य ग्राहक मुंबई अंडरवर्ल्ड के अपराधी हैं। इनके अतिरिक्त अवैध आव्रजन (कबूतरबाजी) या अवैध रूप से अपराधिक कृत्यों हेतु विदेश जाने वाले व्यक्ति भी इनके ग्राहक होते हैं।

2800 करोड़ का पैकेज माँगा : मायावती प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को रविवार 13 जनवरी को एक पत्र लिखकर केन्द्र सरकार से प्रदेश के सूखाग्रस्त क्षेत्रों के लिए तत्काल 2,797 करोड़ रुपए का ऋण राहत पैकेज स्वीकृत करने की माँग की।
और भी
ईनामी अपराधी मुठभेड़ में ढेर
सैनिक ने दो साथियों को गोली मारी
अभी भी धधक रहा है बड़ा बाजार
रजनीकांत एनीमेशन फिल्म में
लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा सागर में किया स्नान
देश के 35 फीसदी लोग अँगूठा छाप