मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
इनामी अपराधी मुठभेड़ में ढेर
उत्तरप्रदेश एसटीएफ को सोमवार 14 जनवरी की रात जनपद कुशीनगर के दुर्दांत इनामी अपराधी वीरेन्द्र कुर्मी को कुशीनगर के थाना तरिया सुजान क्षेत्रान्तर्गत हुई मुठभेड़ में मार गिराने में सफलता प्राप्त हुई।

मुठभेड़ में मारा गया अपराधी वीरेन्द्र कुर्मी पुत्र रामबली निवासी कनौजिया वार्ड, पश्चिमी थाना पडरौना, जनपद कुशीनगर है। मुठभेड़ में मारे गए अपराधी से एक अदद पिस्टल, काले रंग की हीरो होंडा पैशन मोटर साइकिल बिना नम्बर, एक मोबाइल फोन जो कि जनपद कुशीनगर के थाना तरिया सुजान के अन्तर्गत स्वर्ण व्यवसायी एवं उनके नौकर की हत्या कर लूटे गए सामान के साथ लूट लिया गया था, बरामद हुआ।

कुर्मी के विरुद्ध जनपद कुशीनगर, महाराजगंज, बस्ती एवं देवरिया जनपदों में डकैती, लूट, हत्या समेत ढाई दर्जन मामले दर्ज हैं। बताया जाता है कि इस पर 10 हजार का इनाम घोषित था।
और भी
सैनिक ने दो साथियों को गोली मारी
शिवपाल का बसपा सरकार पर आरोप
अभी भी धधक रहा है बड़ा बाजार
रजनीकांत एनीमेशन फिल्म में
लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा सागर में किया स्नान
देश के 35 फीसदी लोग अँगूठा छाप