मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
शिवपाल का बसपा सरकार पर आरोप
समाजवादी पार्टी नेता एवं पार्टी की उत्तरप्रदेश इकाई के कार्यवाहक अध्यक्ष शिवपालसिंह यादव ने राज्य की सत्तारूढ़ बहुजन समाज पार्टी सरकार पर विपक्षी दलों के खिलाफ बदले की भावना से कार्रवाई करने का आरोप लगाया है।

यादव ने कहा कि लोकतंत्र में सत्तारूढ़ सरकार की गलत नीतियों का विरोध करना विपक्ष का अधिकार है लेकिन बसपा सरकार बदले की भावना से काम करते हुए ऐसे विरोधों का दमन करने पर उतारु है।

उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य की मुख्यमंत्री मायावती अपने जन्मदिन के बहाने धन इकट्ठा कर रही हैं जबकि किसान भुखमरी के कगार पर है।

सपा नेता ने कहा कि मौजूदा सरकार के कार्यकाल में प्रशासनिक अधिकारी निरंकुश हो गए हैं और राज्य में सत्ता में आने के बाद सपा ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।
और भी
अभी भी धधक रहा है बड़ा बाजार
रजनीकांत एनीमेशन फिल्म में
लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा सागर में किया स्नान
देश के 35 फीसदी लोग अँगूठा छाप
मोदी का विरोध, 300 माकपाई गिरफ्तार
नकली दवा बनाने वाले को सख्त कैद