मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
अभी भी धधक रहा है बड़ा बाजार
बड़ा बाजार में बहुमंजिली इमारत में लगी मंगलवार को चौथे दिन भी धधक रही है और उसकी ऊपरी मंजिल से आग की लपटें अब भी निकल रही हैं। अग्निशमन और सेना के कर्मी आग को काबू में लाने के लिए उससे अभी तक जूझ रहे हैं।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि हल्दिया पेट्रोकेमिकल्स से लाई गई अत्याधुनिक सीढ़ी की मदद लेकर 13वीं मंजिल पर धधक रही आग को बुझाने के लिए वहाँ पानी का छिड़काव किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए दमकल निकटवर्ती जलस्रोतों से पानी ला रहे हैं।

इस बीच अग्निशमन सेवा मंत्री प्रतिम चटर्जी ने बताया कि अनधिकृत इमारत के अंदर भारी मात्रा में ज्वलनशील सामग्री जमा की गई थी और इमारत में अग्निशमन की व्यवस्था नहीं थी।

स्थानीय सांसद सुधांशु सिल भी इलाके में मौजूद थे। उन्होंने कहा कि आग पर अभी तक काबू नहीं पाया जा सका। स्थानीय सांसद ने बताया कि आग की प्रचंडता कम हो गई है, लेकिन उच्च तापक्रम और आँधी के चलते आग फिर धधकने लगी।

बिड़ला देंगे दो करोड़ : इस बीच उद्योगपति बीके बिड़ला ने इलाके का दौरा किया। उन्होंने इस अभूतपूर्व आग से पीड़ित गरीब लोगों की राहत के लिए दो करोड़ रुपए देने की घोषणा की।
और भी
रजनीकांत एनीमेशन फिल्म में
लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा सागर में किया स्नान
देश के 35 फीसदी लोग अँगूठा छाप
मोदी का विरोध, 300 माकपाई गिरफ्तार
नकली दवा बनाने वाले को सख्त कैद
बड़ा बाजार में मीडिया पर हमला