मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
रजनीकांत एनीमेशन फिल्म में
दक्षिण भारतीय फिल्म जगत पर आधिपत्य स्थापित करने वाले अभिनेता रजनीकांत अब जल्द ही भारत के पहले 3डी सुपर हीरो बनने वाले हैं।

दरअसल रजनीकांत जल्द ही एक 3डी एनीमेशन फिल्म ‘सुल्तान द वारियर’ में नजर आएँगे। गौरतलब है कि इस दक्षिण भारतीय अभिनेता के भारत में काफी प्रशंसक हैं।

मजे की बात तो यह है कि अपनी इस एनीमेटेड फिल्म में रजनीकांत अपनी लोकप्रिय स्टाइल में सिगरेट को हवा में उछालेंगे और दुश्मनों से लड़ाई करेंगे।

इतना ही नहीं, उनकी इस फिल्म का निर्देशन और कोई नहीं बल्कि उनकी बेटी सौन्दर्या ही करेंगी। सौन्दर्या इस फिल्म को अपने पिता को दिया गया सबसे अच्छा तोहफा मानती हैं।

सौन्दर्या के अनुसार ‘सुल्तान द वारियर’ अपने आप में पहली तरह की फिल्म है। अगर आप भारतीय एनीमेशन फिल्म उद्योग के इतिहास पर गौर करें तो मेरे पिता देश के पहले एनीमेटेड हीरो माने जाएँगे। इतना ही नहीं, वे दक्षिण-पूर्वी एशिया में एनीमेटेड फिल्म में काम करने वाले पहले अभिनेता होंगे।
और भी
लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा सागर में किया स्नान
देश के 35 फीसदी लोग अँगूठा छाप
मोदी का विरोध, 300 माकपाई गिरफ्तार
नकली दवा बनाने वाले को सख्त कैद
बड़ा बाजार में मीडिया पर हमला
विमान यात्री से 30 लाख रुपए बरामद