मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
देश के 35 फीसदी लोग अँगूठा छाप
केन्द्रीय मानव संसाधन राज्यमंत्री मोहम्मद अली अशरफ फातमी ने कहा है कि देश की आजादी के 60 वर्ष बाद भी 35 प्रतिशत लोग अनपढ़ हैं, जो चिंताजनक हैं। इसीलिए केन्द्र सरकार ने वर्ष 2010 तक सभी को शिक्षित करने के लिए संकल्प लिया है।

फातमी सोमवार को स्व. राजा अजीत प्रतापसिंह के 91वें स्मृति समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश मे शैक्षिक माहौल में अव्यवस्था के चलते 60 प्रतिशत बच्चे हाईस्कूल में नहीं जा पाते इसलिए अब ब्लॉक स्तर पर विद्यालय खोलने की योजना है।

मानव संसाधन राज्यमंत्री फातमी ने प्रतापगढ़ जिले में शिक्षा का बेहतरीन वातावरण बनाने के लिए शहरी क्षेत्र मे एक केन्द्रीय विद्यालय तथा कस्तूरबा गाँधी विद्यालय खोले जाने की घोषणा की और कहा कि भूमि व भवन की व्यवस्था कर प्रक्रिया पूरी होते ही इन विद्यालयों का शुभारंभ करा दिया जाएगा।
और भी
मोदी का विरोध, 300 माकपाई गिरफ्तार
नकली दवा बनाने वाले को सख्त कैद
बड़ा बाजार में मीडिया पर हमला
विमान यात्री से 30 लाख रुपए बरामद
सिलेंडर फटने से दो की मौत
बड़ा बाजार की आग अब भी बेकाबू