मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
मोदी का विरोध, 300 माकपाई गिरफ्तार
गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा का विरोध कर रहे करीब 300 माकपा कार्यकर्ताओं को उस समय गिरफ्तार किया गया जब वे प्रदर्शन करने का प्रयास कर रहे थे।

माकपा की राज्य कार्यकारिणी के सदस्य वी. मीनाक्षीसुंदरम और 119 अन्य को सैदापेट इलाके में गिरफ्तार किया गया, जबकि 175 कार्यकर्ताओं को जिलाधिकारी कार्यालय में हिरासत में लिया गया। गिरफ्तार कार्यकर्ताओं में महिलाएँ भी शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार प्रदर्शनकारी हाथों में तख्तियाँ लिए हुए थे जिन पर मोदी के खिलाफ नारे लिखे थे। वे बिना अनुमति के प्रर्दशन करने की कोशिश कर रहे थे।

मोदी तमिल पत्रिका 'तुगलक' के 37 साल पूरे होने के मौके पर आयोजित समारोह में शामिल होने के लिए यहाँ आए हैं। उनकी यात्रा का विभिन्न संगठन विरोध कर रहे हैं। गुजरात में हाल ही में चुनाव जीतने के बाद मोदी की पहली चेन्नई यात्रा है।

मुख्‍यमंत्री मोदी तमिलनाडु की पूर्व मुख्‍यमंत्री जयललिता से भी मुलाकात करेंगे। पुलिस के अनुसार मोदी के कार्यक्रम वाले स्थानों पर सुरक्षा कड़ी कर दी गयी है।
और भी
नकली दवा बनाने वाले को सख्त कैद
बड़ा बाजार में मीडिया पर हमला
विमान यात्री से 30 लाख रुपए बरामद
सिलेंडर फटने से दो की मौत
बड़ा बाजार की आग अब भी बेकाबू
मुंबई के सर्जन पर छेड़छाड़ का आरोप