वाराणसी के जैतपुरा थानांतर्गत चौका घाट इलाके में सोमवार की सुबह गुब्बारा भरने वाले एक सिलेंडर में धमाका हुआ, जिससे इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई और पाँच अन्य घायल हो गए।
शहर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसबी शिरोडकर ने बताया कि जैतपुरा थानांर्गत पानी टंकी तिराहे पर आज लगभग दस बजे हुए इस धमाके में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पाँच अन्य लोग इसमें घायल हो गए।
घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्होंने बताया कि मामले की जाँच की जा रही है।
शिरोडकर ने बताया कि मकर संक्रांति के मौके पर गुब्बारा बेचने वाला तिराहे पर गुब्बारों में गैस भर रहा था कि यह विस्फोट हुआ। उन्होंने बताया कि संभवत: सिलेंडर में क्षमता से अधिक गैस भरी होने से यह दुर्घटना हुई है।
|