मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
मुंबई के सर्जन पर छेड़छाड़ का आरोप
दूसरी बार सर्जन गिरफ्तार
दो दिनों के भीतर दूसरी बार कॉस्मेटिक सर्जन विजय शर्मा को एक 30 वर्षीय घरेलू महिला के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में रविवार को गिरफ्तार किया गया, जिसने यहाँ उसके क्ल‍िनिक में इलाज कराया था।

पुलिस ने बताया कि डॉ. शर्मा को 20 वर्षीय टीवी न्यूज चैनल की रिपोर्टर के साथ कथित छेड़छाड़ के मामले में एक अदालत द्वारा जमानत दिए जाने के बाद शाम को छेड़छाड़ के एक दूसरे मामले में गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि रिपोर्टर द्वारा मामला दर्ज कराए जाने की मीडिया में आई खबरों के बाद महिला की ओर से मामला दाखिल किए जाने पर हमने शर्मा को गिरफ्तार किया। उसने कहा है कि डॉक्टर ने तीन बार उसके साथ छेड़छाड़ की। उसने उसे भद्दे एसएमएस भी भेजे थे।

रिपोर्टर के साथ कथित तौर पर उस समय छेड़छाड़ की गई, जब वह उपनगरीय खार में उसके क्ल‍िनिक पर उसका इंटरव्यू लेने गई थी।

पीड़ित के पति भीमराज गुप्ता ने कहा कि मेरी पत्नी ने स्तन इम्प्लांट और लिपोसक्शन सर्जरी शर्मा से करीब डेढ़ साल पहले कराई थी। हालाँकि उसके स्तन ने पीड़ा देनी शुरू कर दी और वह शिकायत लेकर उसके पास गई। इस दौरान ही सर्जन ने उसके साथ छेड़छाड़ की। गुप्ता ने कहा कि उनकी पत्नी ने हर बार शर्मा को रोका और अंत में दो महीने पहले इसके बारे में उन्हें बताया।

उन्होंने कहा मैंने तत्काल पुलिस को इस बारे में लिखित आवेदन दिया और शिकायत दर्ज कराने का फैसला किया। इस बीच डॉक्टर शर्मा के परिवार ने दावा कि उन्हें फँसाया जा रहा है।

शर्मा की पुत्री नेहा ने कहा वह 1987 से सर्जन हैं और अब तक कई टीवी और फिल्म स्टारों का ऑपरेशन कर चुके हैं। उनका नाम भारत में सबसे ज्यादा प्लास्टिक सर्जरी करने के लिए 'लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स' में है और उन्हें 2000 में एशिया में सर्वश्रेष्ठ कॉस्मेटिक सर्जन 2000 पुरस्कार मिल चुका है।
और भी
सैकड़ों लोगों ने 'शिवधर्म' अपनाया
गुवाहाटी में अंतरराष्ट्रीय रामायण सम्मेलन
सुधा मूर्ति व महादेवन सम्मानित
मुठभेड़ में छह नक्सली मारे गए
झड़प के बाद साँवेर में फिर तनाव
देवानंद को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड