महिलाओं समेत सैकड़ों लोगों ने महाराष्ट्र में तीन वर्ष पहले बने नए धार्मिक समुदाय 'शिवधर्म' स्वीकार कर लिया है।
यह धर्मांतरण मराठा योद्धा छत्रपति शिवाजी की माता जीजाबाई की 410वीं जयंती के अवसर पर हुआ, जो शिवधर्म की कुलदेवी हैं। यह धर्म कुछ हिन्दू परंपराओं को अस्वीकार करता है।
धर्मांतरण बीती शाम अकोला के पड़ोसी जिले बुलढाणा के शिंदखेड़ राजा में हुआ। शिवधर्म के संस्थापक पुरूषोत्तम खेड़कर ने इस अवसर पर एकत्रित लोगों को संबोधित किया।
नए धर्म की शपथ लेने वालों में मराठी दैनिक 'देशोन्नति' के प्रधान संपादक प्रकाश पोहरे भी शामिल हैं।
|