अंतरराष्ट्रीय रामायण सम्मेलन गुवाहाटी में 19 जनवरी से शुरू होगा, जिसमें भारत फ्रांस, नीदरलैंड्स, मलेशिया, थाईलैंड और बांग्लादेश सहित 100 देशों के विद्वान शामिल होंगे।
हिन्दू महाकाव्य पर आयोजित यह सम्मेलन दो दिन तक चलेगा।
असम कालतीर्थ के मुख्य कार्यकारी आयोजक परमानंद राजबोंगशी ने कहा कि गुवाहाटी में यह सम्मेलन तीसरी बार हो रहा है। असम में रामायण काफी लोकप्रिय है।
राजबोंगशी के अनुसार रामायण असम की लगभग सभी बोलियों में अनुवादित हो चुकी है। इस महाकाव्य का राज्य की भाषा और संस्कृति से काफी गहरा जुड़ाव है।
|