मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
मुठभेड़ में छह नक्सली मारे गए
गया जिले के बाराचट्‍टी थाने के तहत बनगुडुआ नकटैया पहाड़ी पर रविवार को पुलिस तथा केन्द्रीय सुरक्षा बल और नक्सलियों के बीच करीब चार घंटे तक चली मुठभेड़ के बाद पुलिस ने छह नक्सलियों के मारे जाने और कुछ अन्य के घायल होने का दावा किया। हालाँकि किसी भी नक्सली का शव नहीं बरामद हो सका।

पुलिस उपाधीक्षक बलराम कुमार चौधरी ने रविवार को बताया कि नक्सलियों के पहाड़ी पर छिपे होने की खबर मिलने के बाद पुलिस और केन्द्रीय सुरक्षा बल के जवानों ने पूरी पहाड़ी की घेराबंदी की जिसके बाद ही मुठभेड़ शुरू हुई।

उन्होंने बताया कि मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने 180 राउंड गोलियाँ चलाईं और मोर्टार से भी कई गोले दागे। मुठभेड़ के दौरान नक्सलियों के गिरोह में शामिल महिलाओं को जोर- जोर से यह कहते हुई सुना गया कि सुना गया 'मर जाओ, मर जाओ'।

चौधरी ने कहा कि हालाँकि कोई भी शव बरामद नहीं किया जा सका। आशंका है कि अन्य नक्सली अपने मृत और घायल साथियों को साथ में लेकर घने जंगल की ओर भागने में कामयाब हो गए।
और भी
झड़प के बाद साँवेर में फिर तनाव
देवानंद को लाइफटाइम एचीवमेंट अवार्ड
नरेन्द्र मोदी से मिलेंगी जयललिता
राजस्थान में महिला कमांडो
शादी के 15 दिन बाद तलाक नहीं
साइकिल पर भारत दर्शन