मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
देवानंद को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड
हिन्दी फिल्म जगत के सदाबहार अभिनेता देवानंद को भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा जाएगा।

83 वर्षीय वरिष्ठ फिल्मकार और अभिनेता देवानंद को विनम्यूजिक क्लब और राम्या कल्चरल एकेडमी द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में 19 जनवरी को यहाँ यह सम्मान प्रदान किया जाएगा।

आयोजकों ने बताया कि पुरस्कार समारोह में देवानंद के भारतीय फिल्म में योगदान को प्रदर्शित किया जाएगा। इसमें 1960 में निर्मित फिल्म 'गाइड' सहित देवानंद की बेहतरीन फिल्मों के अंश दिखाए जाएँगे और उनके छह दशक के फिल्मी सफर के चुनिंदा गीतों का भी प्रदर्शन किया जाएगा।

कर्नाटक में पहली बार देव साहब के लिए होने जा रहे इस कार्यक्रम में बॉलीवुड और कर्नाटक फिल्म उद्योग से जुड़ी कई हस्तियों के भाग लेने की उम्मीद है।

देव साहब के नाम से मशहूर धरम पिशोरीमल आनंद का जन्म 26 सितंबर, 1923 को वर्तमान पाकिस्तान के लाहौर शहर में हुआ था। उन्होंने अँगरेजी साहित्य में स्नातक की उपाधि हासिल की।

उनका फिल्मी प्रेम उन्हें मुंबई ले आया, जहाँ मिलिट्री सेंसर कार्यालय में 160 रुपए मासिक वेतन पर उन्होंने अपने जीवन की शुरुआत की थी। 1946 में आई फिल्म 'हम एक हैं' के साथ फिल्मी सफर शुरू करने वाले देव साहब की पहली बड़ी सफल फिल्म 1948 में आई 'जिद्‍दी' थी।
और भी
नरेन्द्र मोदी से मिलेंगी जयललिता
राजस्थान में महिला कमांडो
शादी के 15 दिन बाद तलाक नहीं
साइकिल पर भारत दर्शन
बस में साड़ी खीचकर नंगा करने का प्रयास
शीतलहर से ठिठुर रही दिल्ली