मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
नरेन्द्र मोदी से मिलेंगी जयललिता
गुजरात के मुख्यमंत्री और भाजपा नेता नरेंद्र मोदी की अन्नाद्रमुक सुप्रीमो जयललिता से सोमवार को दोपहर उनके निवास पर होने वाली मुलाकात से दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन के पुनर्जीवित होने के कयास लगाए जाने लगे हैं।

मोदी तमिल पत्रिका 'तुगलक' के 37वें वार्षिक समारोह में हिस्सा लेने के लिए शहर की एक दिवसीय यात्रा पर होंगे। जयललिता ने भाजपा नेता को कल दोपहर के भोजन पर आमंत्रित किया है। उन्होंने मोदी को अपना मित्र बताया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद भी इस दौरान उपस्थित रहेंगे।

भाजपा और अन्नाद्रमुक के बीच गठबंधन की संभावना के बारे में पूछे जाने पर सतर्क प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एल. गणेशन ने सिर्फ इतना कहा कि दोनों पार्टियों की कुछ मुद्दों पर समान राय है। इसमें सेतु समुद्रम परियोजना और भारत-अमेरिका असैनिक परमाणु करार शामिल है।

गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के बाद जयललिता ने मुक्तकंठ से मोदी के नेतृत्व की सराहना की।

उन्होंने कहा आपकी शानदार जीत ने बहुसंख्यक लोगों में उम्मीद और उत्साह का संचार किया है। उनका मानना है कि उन्हें अब भी सत्ता के भूखे लोगों की चंगुल से बचाया जा सकता है। यह टिप्पणी परोक्ष तौर पर कांग्रेस के लिए की गई है।

उधर विद्युथलई चिरुथाईगल काची और पेरियार द्रविड़ कषगम समेत विभिन्न पार्टियों के करीब 200 लोग गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की कल होने वाली यात्रा के विरोध में आज यहाँ प्रदर्शन कर रहे हैं।

विधायक सेल्वापरुनथगई के नेतृत्व में वीसीके कार्यकर्ताओं और पीडीके तथा मनिथा नीति पसराई से जुड़े लोगों को बगैर पुलिस अनुमति के प्रदर्शन करने के प्रयास में गिरफ्तार किया गया।
और भी
राजस्थान में महिला कमांडो
शादी के 15 दिन बाद तलाक नहीं
साइकिल पर भारत दर्शन
बस में साड़ी खीचकर नंगा करने का प्रयास
शीतलहर से ठिठुर रही दिल्ली
कोलकाता में 300 करोड़ का नुकसान