मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
राजस्थान में महिला कमांडो
राजस्थान सरकार ने तमिलनाडु सरकार के निर्णय से सीख लेते हुए राज्य में महिला कमांडो दस्ते बनाने की योजना बनाई है। इसके लिए जोधपुर में 15 तारीख से विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। अब तक राजस्थान में केवल पुरुष कमांडो दस्ते ही हुआ करते थे।

राज्य गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि हमने तमिलनाडु में महिला कमांडो दस्ते की सफलता को देखते हुए अपने राज्य में भी ऐसी ही विंग तैयार करने का निर्णय लिया है। इसके लिए राज्य पुलिस और आर्म्ड ईकाई की लगभग 80 महिला कांस्टेबलों को प्रशिक्षित करने की सूची तैयार की गई है।

अधिकारियों ने बताया कि सभी की उम्र लगभग 30 वर्ष है। आठ सप्ताह के प्रशिक्षण कार्यक्रम में महिला कमांडो दस्ते को निःशस्त्र युद्ध कला और वीआईपी मेहमानों की सुरक्षा करना सिखाया जाएगा।
और भी
शादी के 15 दिन बाद तलाक नहीं
साइकिल पर भारत दर्शन
बस में साड़ी खीचकर नंगा करने का प्रयास
शीतलहर से ठिठुर रही दिल्ली
कोलकाता में 300 करोड़ का नुकसान
गोवा में ब्रिटिश महिला से बलात्कार