गोवा की राजधानी पणजी में एक ब्रिटिश महिला के साथ कथित बलात्कार का मामला सामने आया है।
पुलिस उपाधीक्षक मोहन नाईक ने बताया 32 वर्षीय महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि एक व्यक्ति उसे सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ बलात्कार किया।
इस हफ्ते किसी विदेशी महिला के साथ बदसलूकी का यह दूसरा मामला है। इससे पहले एक रूसी महिला ने दक्षिण गोवा में मकान मालिक द्वारा छेड़छाड़ किए जाने का मामला दर्ज कराया था।
नाईक ने बताया कि महिला को स्वास्थ्य परीक्षण के लिए भेजा गया है। उन्होंने कहा हम जल्दी ही आरोपी को पकड़ लेंगे।
|