डोडा जिले में सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के एक गुप्त ठिकाने को नष्ट करते हुए वहाँ से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है।
रक्षा सूत्रों के मुताबिक एक सूचना के आधार राष्ट्रीय राइफल के जवानों और पुलिस ने संयुक्त अभियान में कल डोडा जिले में इस कार्रवाई को अंजाम दिया।
आतंकवादी हालाँकि वहाँ फरार होने में सफल रहे। मौके से एक अंडर बैरेल ग्रेनेड लांचर, पाँच यूबीजीएल ग्रेनेड और अन्य कई जरूरी सामग्री बरामद की गई।
|