मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
कांशीराम भी भारत रत्न की दौड़ में
मायावती की प्रधानमंत्री से माँग
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष लालकृष्ण आडवाणी द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने की सिफारिश के बाद अब उत्तरप्रदेश की मुख्यमंत्री एवं बसपा अध्यक्ष मायावती ने पार्टी संस्थापक स्व. कांशीराम को भी भारत रत्न से सम्मानित किए जाने की माँग की है।

मायावती ने शनिवार को कहा कि देश के करोड़ों दलितों, शोषितों और पिछड़े वर्ग के लोगों में सामाजिक एवं राजनीतिक चेतना पैदा करने के लिए किए गए महान योगदान के लिए बसपा संस्थापक कांशीराम को भी देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया जाना चाहिए।

मायावती ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह को पत्र भी लिखा है। मायावती ने कहा कि उन्हें मीडिया के जरिये ज्ञात हुआ है कि भारत सरकार पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी और पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री ज्योति बसु को भारत रत्न से सम्मानित करने पर विचार कर रही है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी दोनों नेताओं को भारत रत्न दिए जाने का समर्थन करती है मगर साथ ही बसपा संस्थापक की सेवाओं को ध्यान में रखते हुए उन्हें भी देश के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किए जाने की माँग करती है।
और भी
मायावती ने माँगी पार्टीजनों से माया
इस्पात संयंत्र में हादसा, पाँच श्रमिक मरे
25 लाख की नकली दवा बरामद
एक करोड़ रुपए की मूर्तियाँ बरामद
कोलकाता में करोड़ों की संपत्ति स्वाहा
झारखंड में तीन माओवादी ढेर