छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में एक इस्पात संयंत्र में हुई दुघर्टना में पाँच मजदूरों की मृत्यु हो गई तथा चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
रायपुर जिले के पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने शनिवार को बताया कि रायपुर शहर से लगभग 20 किलोमीटर दूर धरसीवाँ थाना के अंतर्गत सिलतरा उद्योग क्षेत्र में स्थित इस्पात गोदावरी संयंत्र में कीलन सफाई के दौरान हुई दुर्घटना में पाँच मजदूरों की मृत्यु हो गई तथा चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पतालों में दाखिल कराया गया है।
अमित कुमार ने बताया कि आज दोपहर बाद नौ ठेका श्रमिक कीलन की सफाई के लिए भीतर घुसे थे। सफाई के दौरान अचानक कीलन की दीवार टूट गई, जिससे मजदूर गर्म राख के नीचे दब गए।
इस घटना में पाँच मजदूरों की मृत्यु हो गई तथा चार गंभीर रूप से झुलस गए।
|