मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
25 लाख की नकली दवा बरामद
उत्तरप्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के कुंडा क्षेत्र में सतर्कता विभाग की टीम ने शुक्रवार को अलग-अलग स्थानों पर छापा मारकर करीब 25 लाख रुपए मूल्य की नकली एवं प्रतिबंधित दवा बरामद की।

आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को बताया कि सतर्कता विभाग के दल ने कल कुंडा क्षेत्र में एक मेडिकल स्टोर तथा एक चिकित्सक के आवास एवं क्लीनिक पर छापा मारकर प्रतिबंधित दवा बरामद की।

उन्होंने बताया कि छापे के दौरान दवा विक्रेता मौके से फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने उसके पिता को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने दवा को जब्त कर लिया और उसके नमूने जाँच के लिए भेज दिए।
और भी
एक करोड़ रुपए की मूर्तियाँ बरामद
कोलकाता में आग, 2500 दुकानें राख
झारखंड में तीन माओवादी ढेर
मप्र अकादमी पुरस्कारों की घोषणा
उल्फा ने थाने पर हमला किया
माकपा नेताओं को कोर्ट का नोटिस