उत्तरप्रदेश के अलीगढ़ में शुक्रवार शाम स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने मूर्ति चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके पास से अष्टधातु की तीन मूर्तियाँ बरामद की जिनकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब एक करोड़ रुपए आँकी गई है।
पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि एसओजी ने एक कार में जा रहे कुछ संदिग्ध लोगों को रोक लिया और तलाशी लेने पर उनके पास से भगवान महावीर तथा गौतमबुद्ध की अष्टधातु की तीन मूर्तियाँ बरामद की गईं और कार में सवार चिंटू, तेजपाल तथा मुकेश को गिरफ्तार कर लिया।
इस सिलसिले में मामला दर्ज कर बंदी लोगों को जेल भेज दिया गया है। पुलिस इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है।
|