मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
झारखंड में तीन माओवादी ढेर
झारखंड के पलामू जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में तीन माओवादी मारे गए जिनमें एक स्वयंभू जोनल कमांडर शामिल है।

सीआरपीएफ अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी शुक्रवार शाम चैनपुर पहाड़ी में हुई। सुरक्षाकर्मियों में सीआरपीएफ और स्थानीय पुलिस के जवान भी शामिल थे।

सीआरपीएफ के महानिरीक्षक (ऑपरेशंस) एपी माहेश्वरी ने बताया कि तीन नक्सली मारे गए हैं। उनमें एक की पहचान माओवादियों के जोनल कमांडर महेंद्र कर्वा के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि करीब तीन घंटे चली गोलीबारी में अर्धसैनिक बल की 13वीं बटालियन के करीब 200 जवान शामिल थे। घटनास्थल से कुछ विस्फोटक भी बरामद किए गए हैं।
और भी
मप्र अकादमी पुरस्कारों की घोषणा
उल्फा ने थाने पर हमला किया
माकपा नेताओं को कोर्ट का नोटिस
सरपंच की हत्या कर शव जलाया
टॉय ट्रेन हादसे में 19 बच्चे जख्मी
न्यूनतम तापमान दो डिग्री गिरा